Uncategorized

कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार ने विजेताओं को किया पुरस्कृत



सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर।: देश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 से 28 सितंबर तक आयोजित किए गए हिंदी पखवाड़ा 2024 का समापन समारोह आज दिनांक 28/09/2024 को प्रशासनिक भवन के सभागार में आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार द्वारा  “हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम” में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत एसजेवीएन गीत के साथ हुई । इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष को राजभाषा हिंदी का अधिकतम प्रयोग करने लिए भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया । कविता वाचन के विजेताओं ने पुन: अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी, सभी की मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख ने खूब सराहना की ।
 
मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख
श्री मनोज कुमार ने सर्वप्रथम हिन्दी पखवाड़ा 2024 के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों व राजभाषा अनुभाग को बधाई दी । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन हिंदी में सराहनीय कार्य कर रहा है, और इसे आगे भी जारी रखना चाहिए। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्युत उत्पादन हमारा मुख्य लक्ष्य है, फिर भी सभी विभागों द्वारा शत-प्रतिशत पत्राचार हिंदी में किया गया है, जो बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हिंदी न केवल हमारी मातृभाषा है, बल्कि यह सरकारी कार्यों की भी भाषा है, इसलिए हमें राजभाषा का आदर करना चाहिए और इसके प्रसार-प्रचार में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अंत में, उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने कार्यालयों में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago