Uncategorized

ददाहू में केंद्रीय छात्र परिषद में मेरिट आधार पर चयनित विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह

श्री रेणुका जी, हेमंत चौहान: राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में केंद्रीय छात्र परिषद में मेरिट आधार पर चयनित विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार ने की । सत्र 2024-25 के लिए गठित केंद्रीय छात्र परिषद की कार्यकारिणी में कक्षा तृतीय वर्ष की
रेखा देवी को अध्यक्षा, कक्षा तृतीय वर्ष की मीनाक्षी को उपाध्यक्ष, द्वितीय वर्ष की शगुन शर्मा को सचिव, प्रथम वर्ष की वंदना देवी को सयुंक्त सचिव, सुमन देवी को तृतीय वर्ष की कक्षा प्रतिनिधि, सुमन को द्वितीय वर्ष की कक्षा प्रतिनिधि और प्रीति को बीए प्रथम वर्ष की कक्षा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया । इस अवसर पर भूमिका, रेशमा, आशिमा, नरेंद्र अंजना और मयूर को सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता के नामित सदस्य नियुक्त किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार ने केंद्रीय छात्र परिषद में नामित पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई । केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्षा रेखा देवी ने कहा कि वह विद्यार्थियों की समस्याओं को हल करवाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी । सचिव शगुन शर्मा ने कहा कि वह विद्यार्थियों की समस्याओं और उनके निराकरण के लिए हर स्तर पर प्रयत्नशील रहेगी । प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार ने केंद्रीय छात्र परिषद में नामित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, एकल नृत्य और नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम में अभिभावक शिक्षक संघ के वर्तमान प्रधान नंदलाल शर्मा, पूर्व प्रधान सोमदत्त शर्मा, पूर्व छात्र संगठन के वर्तमान प्रधान चुन्नू, उपाध्यक्ष प्राची, पीटीए सदस्य खेमराज, जगपाल के अलावा महाविद्यालय के केंद्रीय छात्र परिषद के संयोजक सहायक प्रोफेसर रमेश कुमार के अलावा महाविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago