Uncategorized

महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम संबंधी बैठक का आयोजन

नाहन – सहायक आयुक्त गौरव महाजन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में 02 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन के प्रांगण में प्रातः 6ः30 बजे उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा व अन्य अधिकारी एवं उपस्थित गणमान्य लोग गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर सभी स्कूली बच्चों और उपस्थित लोगों को उपायुक्त द्वारा शपथ भी दिलाई जाएगी तदोपरांत स्कूली बच्चों द्वारा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पांच मिनट का भाषण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्कूली बच्चों तथा अधिकारियों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। इस प्रभात फेरी को उपायुक्त द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र के प्रांगण से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह प्रभात फेरी दिल्ली गेट-हिन्दू आश्रम-बड़ा चौक-गुन्नुघाट-मालरोड़-यशवन्त चौक-चौगान होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र में समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर नाहन में कुष्ठ रोगियों को फल एवं कम्बल तथा मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी मरीजों में फल भी वितरित किए जाएगें।
उन्होंने नगर परिषद नाहन को प्रभात फेरी के रूट पर दवाइयों का छिड़काव करने तथा जल शक्ति विभाग को ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में नगर परिषद नाहन के कनिष्ठ अभियन्ता ललीत गोयल, सुलेमान, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा से सन्नी भाटिया, राज कुमार चौहान, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र, निर्मला वर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नाहन के अतिरिक्त ओम प्रकाश तोमर दीपक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

12 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

1 day ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

1 day ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

1 day ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago