Uncategorized

अण्डर- 19 छात्रा वर्ग की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मांडियाघाट पाठशाला ने किया तीन ट्रॉफियों पर कब्जा


निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़

10 छात्राएं करेंगी राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व।
पोंण्टा साहिब के मानपुर देवड़ा में 18/ 9 /24 से 21/ 9/ 2024 तक खेली गई खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडियाघाट की छात्राओं ने ताइक्वांडो और बॉक्सिंग में प्रथम स्थान तथा जूडो में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्राफियां अपने नाम की। ताइक्वांडो में महक, अर्चिता, आस्था, कृतिका, आकृति, श्रुतिका और हर्षिता ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वही बॉक्सिंग में अर्चिता, श्रुतिका और आस्था ने गोल्ड मेडल तथा कृतिका ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जूडो प्रतियोगिता में रौनक व तमन्ना ने गोल्ड मेडल और सोनाक्षी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। कुराश प्रतियोगिता में प्रिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा नीलम ठाकुर ने बताया कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली सभी छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे जो कि जिला शिमला के सरस्वती नगर में खेली जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य भाग सिंह ने सभी बच्चों और शारीरिक शिक्षक नीलम ठाकुर एवं अनिल बनयाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

2 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

2 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

2 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

2 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

2 hours ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

3 hours ago