Uncategorized

राजस्व मंत्री ने निचार विकास खण्ड के लोगों को दी विकासात्मक सौगात

ब्युरो रिपोर्ट (किन्नौर) राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पौण्डा स्थित राजकीय उच्च पाठशाला कंगोस में 24 लाख रुपये की राशि से निर्मित खेल मैदान का लोकर्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के आम लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा प्राप्त हुई मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने पौण्डा स्थित बौद्ध मॉनेस्ट्री में निर्मित किए गए प्रार्थना सभागार का लोकार्पण भी किया। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार प्रदेश सहित जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए कड़े कदम उठा रही है तथा विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ खेल से जुड़ने के लिए भी प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए वर्तमान राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडीयम में पढ़ाई सुनिश्चित कर रही है ताकि ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं को हीन भावना का सामना न करना पड़े।

जनजातीय विकास मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश में पहला राज्य है जिसने दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है जिससे पशुपालकों की आय में इजाफा हो रहा है और 500 करोड़ रुपये की हिम-गंगा योजना से दुग्ध उत्पादन में बढ़ौतरी दर्ज हो रही है। इसके उपरान्त जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सुंगरा ग्राम पंचायत का दौरा किया तथा 05 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि से बनने जा रहे सम्पर्क मार्ग सुंगरा कण्डा का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की जन-समस्याओं को भी सुना तथा सभी जायज मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सहित जनजातीय जिलों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा वर्तमान राज्य सरकार वन अधिकार अधिनियम-2006 के माध्यम से उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अधिकारियों को निर्देशों की अनुपालना पर अमल करने के आदेश दिए।
बागवानी मंत्री ने बताया कि यूनिवर्सल कॉर्टन के माध्यम से लघु एवं सीमांत बागवानों को लाभ मिल रहा है और कीटनाशकों एवं बागवानी उपकरणों पर अनुदान दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण आर्थिकी को बल मिल रहा है। राजस्व मंत्री ने इसके उपरान्त सुंगरा ग्राम पंचायत के बारो गांव में 30 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया तथा आम लोगों की समस्याओं को सुना।

निचार विकास खण्ड के प्रवास के तहत बागवानी मंत्री ने निचार ग्राम पंचायत में 09 लाख रुपये की राशि से निर्मित किए गए उषा सामुदायिक भवन तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय निचार में 01 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए गए प्रशासनिक भवन एवं भोजनालय कक्ष का लोकार्पण किया।  राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर बरी ग्राम पंचायत के महिला मण्डल ग्रामंग, चांगे, सुथानंग व पत्तरपूह को 15-15 हजार रुपये तथा ग्राम पंचायत सुंगरा के महिला मण्डल क्राबा, साथीथरंग व डेट सुंगरा को 15-15 हजार रुपये की राशि रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुति करने पर प्रदान की।

इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष निचार बीर सिंह नेगी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव तारा मुय्यान, खण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा कुमारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी, उपनिदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी नेगी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश बंसल, खण्ड विकास अधिकारी निचार प्यारे लाल, पुलिस उप-अधीक्षक राजकुमार, पंचायत समिति सदस्य सुंगरा हरिश नेगी, जिला युंका अध्यक्ष प्रशांत नेगी, पौण्डा ग्राम पंचायत के प्रधान अमिताभ नेगी, सुंगरा पंचायत के प्रधान राकेश कुमार, निचार ग्राम पंचायत के प्रधान राजपाल सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

21 minutes ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

35 minutes ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

37 minutes ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

59 minutes ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

1 hour ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

2 hours ago