निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़
10 छात्राएं करेंगी राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व।
पोंण्टा साहिब के मानपुर देवड़ा में 18/ 9 /24 से 21/ 9/ 2024 तक खेली गई खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडियाघाट की छात्राओं ने ताइक्वांडो और बॉक्सिंग में प्रथम स्थान तथा जूडो में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्राफियां अपने नाम की। ताइक्वांडो में महक, अर्चिता, आस्था, कृतिका, आकृति, श्रुतिका और हर्षिता ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वही बॉक्सिंग में अर्चिता, श्रुतिका और आस्था ने गोल्ड मेडल तथा कृतिका ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जूडो प्रतियोगिता में रौनक व तमन्ना ने गोल्ड मेडल और सोनाक्षी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। कुराश प्रतियोगिता में प्रिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा नीलम ठाकुर ने बताया कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली सभी छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे जो कि जिला शिमला के सरस्वती नगर में खेली जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य भाग सिंह ने सभी बच्चों और शारीरिक शिक्षक नीलम ठाकुर एवं अनिल बनयाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…