सुरजीत नेगी/ रामपुर बुशहर। एसजेवीएन लिमिटेड नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा राजकीय महाविद्यालय रामपुर की ” इक्नोमिक सोसाइटी” अर्थशास्त्र विभाग के साथ मिलकर “स्वच्छता ही सेवा-2024” पखवाड़ा के अर्न्तगत झाकड़ी ब्रौनी खड के पास सफाई अभियान चलाया गया । छात्रों ने झाकड़ी के पास स्थित इस क्षेत्र में लंबे समय से एकत्रित कूड़े को उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया व छात्र एवं युवा ही समाज की चेतना को जागृत करवाने में अहम भूमिका निभाते है, तथा एक विकसित व सजग समाज की नीव रखते है, इस बात की मिसाल पेश की। इक्नोमिक सोसाइटी के 94 छात्रों ने इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया व लगभग 4 टन कूड़ा एकत्रित करके निष्पादन के लिए भेजा। इस स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप सें परियोजना प्रमुख , कार्यकारी निदेशक श्री मनोज कुमार, महाप्रबंधक व डैम इंचार्ज नाथपा श्री संदीप कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सी. एस. आर श्री बृज राज उपाध्याय एवं इंजीनीयर पवन कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही इकनोमिक सोसाइटी अर्थशास्त्र विभाग राजकीय महाविद्यालय रामपुर के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल वर्मा, सलाहकार व सहायक आचार्य डॉ. सतपाल खून्द , प्रो. पुष्पा गोस्वामी , स्थानीय पंचायत उप प्रधान श्री विशाल मेहता तथा पंचायत के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…