Uncategorized

मानूसन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही देखने आए विद्यार्थियों के साथ विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां।

शिमला: मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही देखने आए इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज हरि देवी घणाहटी तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के छात्र –छात्राओं के साथ संवाद करते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने उन्हें कौंसिल चैम्बर के इतिहास की जानकारी दी। इससे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने इन छात्र – छात्राओं से संसदीय प्रणाली तथा भारतीय लोकतन्त्र से सम्बन्घित कई प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर पर कौंसिल चैम्बर की जानकारी देते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि इसका इतिहास अविस्मरणीय रहा है। उन्होने कहा कि कौंसिल चैम्बर का निर्माण 10 लाख रूपये की लागत से ब्रिटिश काल में 1920 से 1925 के बीच हुआ था जिसकी हम शताब्दी मना चुके हैं।
श्री पठानियां ने कहा कि कौंसिल चैम्बर का निर्माण राष्ट्रीय एसैम्बली के लिए किया गया था। उन्होने कहा कि वर्ष 1925 में विठ्ठल भाई पटेल राष्ट्रीय एसेम्बली के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने थे। उन्होने अपने ब्रिटिश प्रतिद्वन्द्वी को मात्र दो मतों से पराजित कर एक इतिहास रचा था। पठानियां ने कहा कि राष्ट्र्रीय एसैम्बली के सदस्य के रूप में मोती लाल नेहरू, लाल लाज पत राय जैसे स्वतन्त्रता सेनानियों ने अपनी भूमिका निभाई थी। कौंसिल चैम्बर को पँजाब विधान सभा, हि0प्र0 पार्ट सी0 स्टेट विधान सभा तथा 1 जुलाई 1963 से हिमाचल प्रदेश विधान सभा होने का गौरव प्राप्त हुआ है। कौंसिल चैम्बर में कई ऐतिहासिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया गया जिसमें भारत की आजादी तथा मोती लाल नेहरू द्वारा महिलाओं के मताधिकार का प्रस्ताव भी यहीं पारित किया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना तथा अपनी शुभ कामनाएं दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

8 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

12 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

14 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

16 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago