मेजर जरनल अतुल कौशिक और उनकी धर्मपत्नी सिमी कौशिक ने हरी झंडी दिखा कर किया शुभारंभ
अंतर्राष्ट्रीय अल्ट्रा पारा मैराथन धावक वीरेंद्र सिंह ले रहे इस पदयात्रा में भाग
संगडाह, (हेमंत चौहान) मेजर जनरल अतुल कौशिक (सेना मैडल,एवीएसऍम) व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सिम्मी कौशिक के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिक संगठन जिला सिरमौर के सौजन्य से हरिपुरधार माता भगायणी मंदिर हरिपुरधार से 31 अगस्त 2024 की सुबह 7:30 बजे से पदयात्रा जागरूकता अभियान शुरू किया ।इस पदयात्रा अभियान में शामिल अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा पैरा मैराथन धावक वीरेंद्र सिंह उनकी टीम सामाजिक कार्यकर्ता और भूतपूर्व सैनिक जिला सिरमौर के इस पदयात्रा अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण वीर शहीदों एवं देशभक्तो का सम्मान, नारी सम्मान एवं सुरक्षा, नशा मुक्ति समाज बनाने के लिए लोगों को जनसंदेश दे रही है । यह पदयात्रा माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार से सुंदरघाट सेनजघाट, अंधेरी, संगडाह और रात्रि विश्राम श्री रेणुका जी में विश्राम के लिए रुकेगी जहा माँ रेणुका जी और भगवान परशुराम जी से आशीर्वाद प्राप्त कर अगली सुबह 1 सितंबर 2024 को प्रातः यह पदयात्रा ददाहू जमटा दो सड़का और माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन में इस यात्रा का समापन करेंगी।इस पदयात्रा जागरूकता अभियान के संयोजक अतुलनीय शिव शगुन वेलफेयर फाउंडेशन, भूतपूर्व सैनिक लीग जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, पहाड़ी समाज पर्यावरणीय कवच और माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन ने यहां के लोगों से समर्थन की अपील की है।
सिरमौर को जल्द मिलेंगी नई डीजल बसें, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी रेणुका…
चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…
निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…
निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…