Uncategorized

पुजारी दुःखी होगा तो देवता भी सुखी नहीं हो सकते :धनी राम चौहान

कुल्लू (पूजा ठाकुर) पुजारी कल्याण संघ जिला कुल्लू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सीपीएस सुंदर ठाकुर से मांग की है कि पुजारी कल्याण संघ को भी दशहरा कमेटी का सदस्य बनाया जाए। संघ के अध्यक्ष धनी राम चौहान ने कहा है कि पुजारी देव समाज का प्रमुख अंग है वाबजूद इसके पुजारी संघ को उपेक्षित रखा गया है। आजतक बार-बार मांग करने पर दशहरा कमेटी का संघ को सदस्य नहीं बनाया गया है और न ही पुजारियों को भत्ता दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गुर,बजयंत्री को दशहरा पर्व के दौरान भत्ता दिया जाता है जबकि पुजारी कल्याण संघ की बार-बार मांग पर भी उन्हें उपेक्षा का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुजारी दुःखी होगा तो देवता भी सुखी नहीं हो सकते हैं। पुजारी के बिना कोई भी देव कार्य शुरू नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि पुजारी 24 घण्टे देवता के पास ड्यूटी देते हैं,चाकरी करते हैं और पूजापाठ के साथ पहरेदारी करते हैं। फिर भी न जाने सरकार हर वर्ष पुजारियों के साथ अन्याय क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि पुजारी का देव समाज में अहम भूमिका है और पुजारी के बिना कोई भी देव कारज नहीं होता फिर भी संघ को दरकिनार किया जा रहा है जो बहुत बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि होना तो ऐसा चाहिए था कि पुजारी को हर तरह की सुविधा प्रदान होनी चाहिए थी जबकि यहां सब उल्टा है। उन्होंने कहा कि एक बार जिला पुजारी संघ व सभी खंडो के संघ फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री व दशहरा कमेटी के अध्यक्ष से गुहार लगाता है कि पुजारी कल्याण संघ की जायज मांगों को माना जाए। जब पुजारी खुश होंगे तो देवता भी खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार उन्हें न्याय मिलेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

21 hours ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

21 hours ago

मंडी में दर्दनाक हादसा: बच्चे को शौच कराने उतरी महिला पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी, 1 जुलाई। मंडी जिले के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक…

23 hours ago

अनावश्यक यात्रा से बचें, अत्यंत आवश्यक होने पर ही लाहौल-स्पीति आएं : उपायुक्त किरण भड़ाना

केलांग ( रंजीत लहौली ,संवाददाता ), केलांग, 1 जुलाई 2026: जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा…

23 hours ago

जीएसएसएस बेचड़ का बाग में एसएमसी कार्यकारिणी का गठन, रमेश चन्द बने अध्यक्ष

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), संगड़ाह: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय…

1 day ago

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता )., नाहन, 30 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

2 days ago