मुख्य समाचार

सिरमौर में आपदा प्रबंधन व रिस्क आंकलन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

नाहन (हेमंत चौहान),

ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर, केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में यहां आपदा के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों, भवनों के बारे में जागरूक करने के दृष्टिगत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डी.डी.एम.ए.)- सह- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर, लायक राम वर्मा ने की। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला (22 व 23 अगस्त 2024) का मुख्य उद्देश्य ज़िला सिरमौर में आपदा से होने वाले नुकसान को न्यून से न्यून करने के प्रति लोगों को जागरूक करना है साथ ही में ऐसे असुरक्षित भवनों को भी चिन्हित करना है जो कि भूकंप एवं भूस्खलन के कारण अत्यधिक संवेदनशील एवं कमजोर है।

उन्होंने कहा कि सीबीआरआई, रुड़की की तकनीकी व वैज्ञानिक टीम के सहयोग से जिला सिरमौर के उपमण्डल नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, पच्छाद एवं राजगढ़ की पूर्व निर्धारित ग्राम पंचायतों व अन्य चिन्हित क्षेत्रों के लगभग 2000 घरों/भवनों का भूकम्प तथा भूस्खलन से बचाव के लिए आगामी दिनों में मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन से समुदायों के सामने आने वाले आपदा जोखिमों को कम करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस योजना को धरातल पर सफल बनाने हेतु फील्ड विजिट के लिए विभिन्न प्रकार की टीमों का गठन कर कार्य को संपूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में आपदा के विभिन्न पहलुओं जैसे भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी, बादल फटना इत्यादि विषयों पर सारगर्भित चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग, ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण, हिमुडा, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग तथा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालयों के लगभग 50 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में स्रोत व्यक्तियों के रूप में सीबीआरआई, रुड़की के प्रधान वैज्ञानिक व निरीक्षक, एम. एम. दालबेहेरा, वैज्ञानिक आशीष कपूर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेंगे।
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, वित्त योजना अधिकारी, प्रताप प्राशर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर से राजन कुमार शर्मा व अरविंद चौहान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

21 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago