मुख्य समाचार

सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों पर पानी के बिल थोपना दुर्भाग्यपूर्ण : गोविंद ठाकुर

कुल्लू (पूजा ठाकुर),

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक पानी के बिल लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस निर्णय को जनविरोधी, गरीब विरोधी और राज्य की जनता के साथ अन्याय करार दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को गंभीर नुकसान होगा। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 20 लाख से अधिक पानी के कनेक्शन हैं, जिनमें से 50% उपभोक्ताओं के पास दोहरे कनेक्शन हैं। ऐसे में मासिक बिल वसूली का यह फैसला इन परिवारों पर दोहरी मार जैसा है। यह निर्णय न केवल गरीब और मध्यमवर्गीय जनता पर आर्थिक बोझ डालेगा, बल्कि यह सरकार की असंवेदनशीलता और जनविरोधी नीतियों को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में पूर्व की जयराम सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ कर जनता के हितों को सर्वोपरि रखा था। दुर्भाग्यपूर्ण अब, सुक्खू सरकार द्वारा इसे पलटने का जो निर्णय लिया है, वह स्पष्ट रूप से जनविरोधी है बल्कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वर्तमान सुक्खू सरकार जनता की भलाई के प्रति उदासीन है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होटल, होम स्टे, ढाबा और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस नए निर्णय से इन व्यवसायों को बड़ा झटका लगेगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने सुक्खू सरकार से आग्रह किया है कि वह इस तरह के जनविरोधी निर्णय न लें और ग्रामीण क्षेत्रों की जनता के साथ न्याय करे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

21 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago