मुख्य समाचार

राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर),

इस बार राजगढ़ उपमंडल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर कर कई भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को भी राजगढ़ प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया । इनमें से बहुत से सैनिकों ने 1961, 1965 , 1971 और कारगिल के युद्धों में भाग लिया था । एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन राजगढ़ ने प्रशासन को साधुवाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ना सिर्फ भूतपूर्व सैनिकों का मनोबल बढ़ता है बल्कि नौजवानों को भी सेना में जाने की प्रेरणा मिलती है । ये बात भूतपूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेश चौहान से मीडिया से बात करते हुए कही । उन्होंने कहा कि जब कोई सैनिक सेना में भर्ती होकर देश की सीमा पर जाता है तो अपने हृदय में अदम्य देशभक्ति और बलिदान की भावना लेकर जाता है । हमारे अनेक सैनिकों ने 1962,65,71 और कारगिल के युद्धों में बलिदान दिए तब जाकर ये देश सुरक्षित रह पाया है । हमारे देश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि इसी सीमाओं की रक्षा करना आसान काम नहीं है । कहीं रेगिस्तान है तो कहीं पहाड़ तो कहीं समुद्र । इन विकट परिस्थितियों में भी हमारे सैनिक सरहदों की रक्षा कर रहे हैं । इसलिए ये बहुत आवश्यक है कि देश की सेनाओं का मनोबल बना रहे । इसलिए इस तरह के आयोजनों का होना बहुत आवश्यक है । राजेश चौहान ने प्रशासन और मीडिया का धन्यवाद व्यक्त किया और उम्मीद जताई की भविष्य में भी वर्तमान और भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान इसी तरह किया जाता रहेगा ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

5 minutes ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

35 minutes ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

2 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

7 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

17 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

20 hours ago