मुख्य समाचार

शिमला : स्वास्थ्य मंत्री ने शिव बावड़ी हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल ने शिव बावड़ी, समरहिल में पिछले साल 14 अगस्त को शिव बावड़ी में प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वाले दिवंगत आत्माओं को स्मृति स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भारी बारिश व भूस्खलन के कारण हुई प्राकृतिक आपदा से प्राचीन शिव बावड़ी मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें 20 श्रद्धालु काल का ग्रास बन गए जो सुबह पूजा अर्चना हेतु उस समय मंदिर में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भारी आपदा से पूरे प्रदेश में लगभग 551 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी तथा लगभग 12 हजार करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान प्रदेश को हुआ था। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फ्रंट फूट पर कार्य करते हुए आपदा ग्रासितों को राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि आपदा के उपरांत प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष राहत पैकेज प्रदान किया जिसके अंतर्गत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों को 7 लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया। डॉ शांडिल ने कहा कि आजकल भी भारी बरसात हो रही है और आपदा के मध्यनजर हर जिला एवं खंड स्तर पर प्रशासन ने पूरी तैयारियां की हैं ताकि आपदा से किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान न हो। स्वास्थ्य मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर विधायक हरीश जनार्था, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण, जान गंवाने वाले लोगों के परिजन, स्थानीय लोग तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

11 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

14 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

18 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago