मुख्य समाचार

रामपुर: विस्थापित टैक्सी मालिकों द्वारा त्रासदी के विषम परिस्थिति में हड़ताल पर जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण रवैया

रामपुर बुशहर(सुरजीत नेगी/संवाददाता),

विस्थापित टैक्सी मालिकों को रोजगार प्रदान करने की दिशा में एसजेवीएन के संविदा पर तैनात टैक्सी मालिकों द्वारा सफल बैठक के उपरांत भी कार्यालय समय में ही हड़ताल पर जाना वाकई ही एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना तो है ही बल्कि यह एक गैर कानूनी एवं गैर जिम्मेदाराना रवैया भी है । जबकि 31 जुलाई को बाढ़ की चपेट में आने से समेज गांव पूरा डूब गया तथा वहां कई लोगों ने अपनी गंवा दी। जहां जन-जीवन त्राहि-त्राहि हो उठा हो, उसी कार्य में लगे वाहनों को भी बिना किसी सूचना के हटा लिया गया । इसके अलावा 1500 मेगावाट का नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना जो विद्युत-उत्पादन के क्षेत्र में अपनी अभूतपूर्व उपलब्धियों से विश्व मानचित्र पर स्थापित है, जहां से विद्युत-उत्पादन की प्रक्रिया 24 घंटे प्रक्रियाधीन है । इसके अतिरिक्त यह स्टेशन देश एवं प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था में भी सहयोग प्रदान कर रही है । एनजेएचपीएस अनिवार्य सेवाओं (essential services) के अंतर्गत आता है, और यहाँ से गाड़ियों को हटा देने के कारण कार्यक्षेत्र की व्यवस्था प्रभावित हुई है और विद्युतगृह का सुचारू संचालन भी बाधित हो गया है। इसमें कुछ असामाजिक तत्व शामिल हैं जो टैक्सी मालिकों को मुद्दे से भटका रहे हैं, जबकि पिछले दिन ही उनसे समझौता हुआ था। इसके बावजूद, उन्होंने जानबूझकर प्रबंधन को परेशानी में डालने के लिए यह कदम उठाया है । सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम की गाड़ियों को भी इनके द्वारा हटा लिया गया है, जिससे परियोजना की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है ।जहाँ एक ओर पूरा देश 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस की गाथा का गुणगान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है, वहीं इस अवांछनीय हड़ताल ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को भी प्रभावित किया है।जबकि एनजेएचपीएस इन टैक्सी मालिकों को हिमाचल प्रदेश सरकार और हमारी अन्य परियोजनाओं से बेहतर एवं सर्वोत्तम भुगतान कर रहा है । एसजेवीएन एक प्रतिष्ठित संस्था है और टैक्सी मालिकों के कल्याण को हमेशा सर्वोपरि रखती है । जबकि पूर्व की देयताएँ पहले से ही बेहतर थी फिर भी टैक्सी मालिकों के अनुरोध पर एसजेवीएन प्रबंधन एवं टैक्सी मालिकों की आपसी सहमति से अभी हाल ही में 1 अप्रैल, 2024 को मासिक भुगतान में प्रतिमाह प्रति टैक्सी 3000/- रुपए की वृद्धि की गयी । इसके अलावा इनके अनुबंध की अवधि जो पहले 5 साल निर्धारित थी, उसे भी बढ़ाकर 6 साल कर दिया गया ।एसजेवीएन प्रबन्धन ने इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना गतिविधि अवांछित है । इस प्रकार का धरना प्रदर्शन केवल एसजेवीएन की छवि को खराब करने का प्रयास है जो कदाचित उचित नहीं है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाबालिग लड़के के लापता होने पर पुलिस थाना चिड़गांव में एफआईआर दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के लापता होने…

10 hours ago

संगड़ाह में पुलिस ने 60 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

10 hours ago

पाँवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद किये नशीले कैप्सूल व गोलियां

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

11 hours ago

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

1 day ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

1 day ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

1 day ago