मुख्य समाचार

संगड़ाह : महाविद्यालय संगड़ाह में मनाया अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

ददाहू(हेमंत चौहान/संवाददाता)

राजकीय महाविद्यालय संगडाह में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एन एस एस प्रभारी संदीप कुमार कनिष्क के नेतृत्व में स्वयंसेवियों के मार्गदर्शन के लिए  साप्ताहिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में एन एस एस के 58 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस सत्र के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विषय के सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार ने साइबर अपराध और उससे निपटने के उपाय ,युवाओं का देश की प्रगति में योगदान आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने बताया कि आजके  तकनीकी युग में साइबर ठगी से संबंधित अपराध एक आम बात हो चुकी है जिसका शिकार कोई भी व्यक्ति बन सकता है। हमें इससे निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहना होगा।  अंत में एन एस एस प्रभारी संदीप कुमार कनिष्क ने मुख्य वक्ता  मनोज कुमार  का धन्यवाद करते हुए छात्रों को मोबाइल का सही प्रयोग करने तथा इस प्रकार चल रहे साइबर अपराध से स्टार्क रहने की सलाह दी इस सत्र का समापन राष्ट्रगान गान के साथ किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

22 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago