Categories: Uncategorized

डॉक्टर सविता सहगल शास्त्रीय संगीत और सुगम संगीत में A Grade प्राप्त करने वाली हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला कलाकार बनी

ब्यूरो रिपोर्ट ( शिमला ) डॉ. सविता सहगल ने एक नहीं बल्कि दो बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं । आकाशवाणी से शास्त्रीय संगीत गायन और सुगम संगीत जैसी दो कठिन गायन विधाओं में ‘ए ग्रेड’ प्राप्त करने वाली वे हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला कलाकार बन गई हैं।

प्रसार भारती /आकाशवाणी केंद्रीय स्वर परीक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 के अंत में ली गई शास्त्रीय संगीत और सुगम संगीत की स्वर -परीक्षा रिकॉर्डिंग के आकलन में ,डॉ. सविता सहगल को शास्त्रीय संगीत और सुगम संगीत में “A Grade” हासिल हुआ है। गौरतलब है कि शिमला में 1955 में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना से वर्ष 2024 तक की अवधि में, डॉ. सविता सहगल ‘ए ग्रेड’ प्राप्त करने वाली प्रदेश की प्रथम महिला कलाकार बन गई हैं।

डॉ. सविता सहगल, हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात कलाकार, डॉ. कृष्ण लाल सहगल की पुत्री हैं। डॉक्टर सविता सहगल अपनी इस उपलब्धि को अपने पिता डॉ. कृष्ण लाल सहगल, अपने गुरु पंडित सोम दत्त बट्टू और सुश्री मालाश्री प्रसाद के चरणों में समर्पित करती हैं। इन व्यक्तित्वों ने न केवल उनकी कला को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में भी निर्णायक योगदान दिया। वे एमए संगीत गायन में गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
डॉक्टर सविता 1995 से रेडियो और दूरदर्शन पर सुगम संगीत और शास्त्रीय संगीत का गायन प्रस्तुत करती आ रही हैं और इसके अतिरिक्त कई बड़े संगीत सम्मेलनों , धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समारोहों में अपने शास्त्रीय ,उपशास्त्रीय और सुगम संगीत कला का मंच प्रदर्शन करती रही हैं।
ग़ज़लों और लोक संगीत के अनेक कैसेट और CD भी अपना गायन कर चुकी हैं।

यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उनकी यह उपलब्धियाँ न केवल उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में मील का पत्थर साबित हुई हैं, बल्कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश की संगीत कला को एक नई पहचान दिलाई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

12 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

13 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

15 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

16 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

16 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

16 hours ago