मुख्य समाचार

शिमला:संजौली कॉलेज में कला नवागंतुक छात्रों के लिए हुआ इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

शिमला ( विकास शर्मा/ ब्यूरो चीफ),

उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में कला स्नातक प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. भारती भागड़ा, डॉ. नरेश वर्मा, डॉ दीपक कपरेट, डॉ हिमानी सक्सेना, डॉ भारती शर्मा के साथ ही कला संकाय के समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम वर्ष के छात्रों को महाविद्यालय से परिचित करवाना था। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वन व महाविद्यालय के कुल गीत के साथ की गई । प्रो. हेमलता शर्मा ने मंच संचालन करते हुए छात्रों को उनके विषय से संबंधित प्राध्यापकों से रूबरू करवाया। उसके पश्चात डॉक्टर विक्रम भारद्वाज ने छात्रों को उनके पाठ्यक्रम व पाठ्यक्रम की चयन प्रक्रिया तथा क्रेडिट सिस्टम से अवगत करवाया। उन्होंने पाठ्यक्रम के क्रेडिट सिस्टम तथा उनके चयन प्रक्रिया की जानकारी छात्रों को विस्तार पूर्वक दी और साल के अंत में ली जाने वाली परीक्षाओं की विधि पर भी प्रकाश डाला। डॉ. भारद्वाज ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों से भी अवगत करवाया। एकेडमिक स्ट्रक्चर के बाद महाविद्यालय में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों की जानकारी महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर दीपक कपरेट ने दी।डॉक्टर शिवानी खत्री ने छात्रों के सांस्कृतिक सृजनात्मक सामाजिक राजनीतिक जैसे विविध कौशलों के विकास हेतु बनाए गए एनएसएस, एनसीसी, रोवर एंड रेंजर, साहित्य परिषद, फोटोग्राफी, सपोर्ट जैसी विभिन्न क्लबों तथा इनकी गतिविधियों की जानकारी छात्रों को दी। महाविद्यालय में उनकी भूमिका तथा उनके महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ मोना शर्मा ने महाविद्यालय में चलाए जा रहे मेंटर्स प्रोग्राम की भूमिका तथा इसके लाभ पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। डॉ भारती शर्मा ने वूमेन सेल तथा डॉ अनुपम ने वैल्यू एडेड कोर्स की जानकारी नवीन छात्रों को दी। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ भारती भागड़ा ने छात्रों का महाविद्यालय में स्वागत किया। प्राचार्य ने छात्रों को महाविद्यालय से संबंधित विविध गतिविधियों और महाविद्यालय के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

2 minutes ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

16 minutes ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

18 minutes ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

40 minutes ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

45 minutes ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

1 hour ago