राजगढ़(निशेष शर्मा /संवाददाता),
जोगेंद्र सिह ठाकुर अब जल शक्ति विभाग के नये अधिशासी अभियंता होगे । और जल शक्ति विभाग के राजगढ़ मण्डल में नए अधिशासी अभियंता के रूप में जोगेंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। जोगेन्द्र सिंह ठाकुर इससे पूर्व सहायक अभियंता पद पर नाहन में तैनात थे। वह यहां अधिशासी अभियंता पद पर पदोन्नत होकर आए है। यहां तैनात अधिशासी अभियंता डा मनदीप गुप्ता का स्थानांतरण शिमला के लिए हुआ है। नए अधिशासी अभियंता जोगेद्र सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजगढ़ क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना और पेयजल व सिचांई योजनाओं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी । उन्होंने कहा कि राजगढ़ मण्डल में कर्मचारियों की भारी कमी को भरने के लिए वह उच्च अधिकारियों से आग्रह करेंगे कि यहाँ खाली पड़े पदो को भरा जाए ।।
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…