मुख्य समाचार

शिमला : उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रपति निवास छराबड़ा से सम्बंधित बैठक आयोजित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट)

राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में भ्रमण पर आने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों को धाम हरे पत्ती वाले टौर के पत्तल में परोसी जाएगी। यह जानकारी आज यहाँ राष्ट्रपति निवास छराबड़ा से सम्बंधित विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित बैठक में दी गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। बैठक में राष्ट्रपति निवास से आये अधिकारियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा द्वारा जिला के मंदिरों में टौर के पत्तलों में लंगर परोसने की शुरुआत को सराहा और इसी कड़ी में राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में भ्रमण पर आने वाले सरकारी स्कूल के बच्चों को भी पत्तलों में धाम परोसने की शुरुआत करने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से राष्ट्रपति निवास को टौर के पत्तों से बने पत्तल उपलब्ध करवा दिए जायेंगे, जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की अर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। प्रबंधक राष्ट्रपति निवास छराबड़ा संजू डोगरा ने कहा कि अभी तक राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में भ्रमण पर आने वाले सरकारी स्कूल के बच्चों को राष्ट्रपति निवास द्वारा धाम परोसी जाती है। उन्होंने बताया कि अभी तक धाम कागज़ के पत्तलों में परोसी जाती थी जिसे अब टौर के पत्तलों में परोसा जायेगा। उन्होंने कहा कि इन पत्तलों का निष्पादन आसान होता है और इससे पर्यावरण पर भी कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। उपायुक्त ने बाल देखभाल संस्थान के सभी बच्चों को आगामी 15 दिनों में राष्ट्रपति निवास का दौरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट का दर्जा दिया गया है, जिसके तहत सरकार ही उन बच्चों के माता-पिता हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को मुख्यधारा में लाने में यह एक सराहनीय कदम होगा।  उपायुक्त ने कहा कि वन विभाग के अधिकारीयों ने बताया है कि राष्ट्रपति निवास के समीप 1 और 2 नंबर गेट के बीच में कुछ खतरनाक सूखे हुए पेड़ हैं जिन्हे जनहित में काटा जाना बेहद ज़रूरी है। उपायुक्त ने उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में जल्द से जल्द आगामी कार्यवाई करने के निर्देश दिए।  बैठक में बताया गया कि ढली चौक पर शिमला से राष्ट्रपति निवास मार्ग पर साइनेज और सड़क सुरक्षा के लिए कॉन्वेक्स मिरर लगाए जाने हैं। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को साइनेज और कॉन्वेक्स मिरर लगवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने छराबड़ा चौक से 1 नंबर गेट तक के मार्ग को चौड़ा करने के लिए भी विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए।  बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था अजित भारद्वाज, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

17 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago