मुख्य समाचार

बड़ूसाहिब :100% स्कॉलरशिप के साथ बीसीए कार्यक्रम किया गया लॉन्च

राजगढ (निषेश शर्मा/संवाददाता),

बड़ूसाहिब ईटरनल यूनिवर्सिटी, बद्रिका आश्रम और नवगुरुकुल के सहयोग से आज पूरी तरह से प्रायोजित बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस तीन वर्षीय कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में किया गया, जहां शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों की उपस्थिति में यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया।कार्यक्रम के दौरान ईटरनल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जसविंदर सिंह , श्री बद्रिका आश्रम के प्रतिनिधि श्री राजीव मित्तल, रवि त्रिवेदी प्रोग्राम लीड एवं विशाल जी सहित नवगुरुकुल की संस्थापक निधि जी ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की और सभी छात्राओं के साथ ऑनलाइन वार्तालाप किया और इस प्रोग्राम के दूरगामी प्रभावों पर प्रकाश डाला। यह प्रायोजित बीसीए कार्यक्रम उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कंप्यूटर विज्ञान में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक बाधाओं के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे थे।इस कार्यक्रम के अंतर्गत, छात्रों को न केवल मुफ्त शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की भी गारंटी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी कौशल में निपुण बनाना और उन्हें आईटी उद्योग में उच्चतम मानकों के अनुसार तैयार करना है।इस पहल के साथ, ईटरनल यूनिवर्सिटी, श्री बद्रिका आश्रम और नवगुरुकुल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है, जो आने वाले समय में छात्रों के लिए अनगिनत संभावनाओं के द्वार खोलेगा। अंत में इस प्रोग्राम के मुख्य संयोजक इटरनल यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर एडमिशंस श्री बलराज सिंह जी ने सभी उपस्थित अतिथिओं का धन्यवाद किया और कलगीधर ट्रस्ट के प्रेजिडेंट माननीय बाबा दविंदर सिंह जी का विशेष धन्यवाद किया जिनके आशीर्वाद से इटरनल यूनिवर्सिटी में इस 100% प्रायोजित (स्कॉलरशिप ) बीसीए कार्यक्रम की शुरुआत हुई है I

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

4 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

5 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

6 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

9 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

11 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

11 hours ago