मुख्य समाचार

कल होगी टीम सहभागिता की राज्य स्तरीय बैठक- राज सिंघानिया

कुल्लू : (पूजा ठाकुर/संवाददाता),

सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी सामाजिक संस्था सहभागिता की राज्य स्तर की बैठक जिला मुख्यालय कुल्लू में होगी | बैठक में जिला कुल्लू व मंडी के सदस्य प्रत्यक्ष रुप से तथा बाकी जिलों के सदस्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे | राज सिंघानिया,टीम सहभागिता के उपाध्यक्ष एवं राज्य समन्वयक सहभागिता नें जानकारी देते हुए बताया कि टीम सहभागिता हर छ: महीने बाद एक विशेष बैठक करती है जिसमें आगामी छ: महीनों के लिए कार्य गतिविधियाँ सुनिश्चित की जाती है | इस बार भी ये बैठक टीम सहभागिता के राज्य अध्यक्ष एवं निदेशक बीजू हिमदल की अध्यक्षता में होगी | इस बैठक में सहभागिता द्वारा पिछले माह में किए गये कामों पर चर्चा परिचर्चा होगी वहीँ आगामी महीनों के लिए, नशा निवारण, पर्यावरण सरंक्षण,पौधा रोपण,दिव्यांगता पर जागरूकता, युवा नेतृत्व, रक्तदान,एवं साइबर क्राइम जैसे विषयों पर कार्य करने के लिए योजना तैयार की जाएगी | उन्होंने कहा कि इस बैठक में टीम सहभागिता के संस्थापक सदस्य एवं उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे |

Himachal Darpan

Recent Posts

बाबा बालक नाथ की कृपा का चमत्कार: मन्नत पूरी, 3 साल के मासूम की लौटी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…

1 hour ago

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

5 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

7 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

8 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

10 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

12 hours ago