मुख्य समाचार

दिव्यांगो के लिये विशेष शिक्षकों के पद भरना सराहनीय:- बीजू हिमदल”

कुल्लू : (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

“ उपरोक्त वक्तव्य बीजू हिमदल,कार्यक्रम प्रबंधक,आश बाल विकास केंद्र कुल्लू नें हिमाचल मंत्रीमंडल में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए कहे उन्होंने दिव्यांगों के हितों को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु एवं पूरे मंत्रिमंडल का आभार जताया । बीजू का कहना है कि उन्होंने पिछले 5 सालों में ज़िला के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया है बहुत से स्कूलों में विशेष आवश्यकता बाले बच्चे स्कूल जाते हैं लेकिन उनके लिए प्रयाप्त संख्या में विशेष शिक्षक नहीं है जिस कारण वे बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे । गत दिनों हिमाचल मंत्रिमंडल की जो बैठक हुई उसमें दिव्यांग जनों के विकास के लिए भी बेहतर निर्णय लिए गए , जिसमें विशेष आवश्यकता बाले बच्चों को पढ़ाने के लिए जिन विशेष शिक्षकों की आवश्यकता होती है उनके लिए 245 पदों को भरा जाएगा जिससे उन परिवारों को बहुत राहत होगी जिनके बच्चे विशेष हैं और वो अपने बच्चों की शिक्षा के लिए बाहरी राज्यों का सहारा लेते हैं,वर्तमान समय में इस तरह के शिक्षकों की बेहद ज़रूरत है ।वहीं दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए एक स्मार्पित राज्य कोष के गठन को भी मंज़ूरी दी है जो दिव्यांगों के लिये काफ़ी उपयोगी सिद्ध होगा ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

9 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

12 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

15 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago