मुख्य समाचार

ददाहू :आड़ू उत्पादन के लिए उत्तर भारत में प्रसिद्ध राजगढ़ क्षेत्र-विनय कुमार

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

विधानसभा उपाध्यक्ष ने राजगढ़ में ‘‘पीच वैली होटल इन’’ का आज उद्घाटन किया।उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने कहा कि सिरमौर जिला में पर्यटन की आपार संभावनायें और पिछले काफी समय से जिला में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर के मनोहारी पर्यटन स्थलों के प्रति पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सिरमौर जिला में पर्यटन गतिविधियों को सृदृढ किया जा रहा है। विनय कुमार ने कहा कि राजगढ़ में इस होटल के प्रारम्भ होने से राजगढ़ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को लाभ होगा और पर्यटकों को अच्छी सुविधायें उपलब्ध होंगी।विनय कुमार ने होटल व्यसाय से जुड़े सभी कारोबारियों से आग्रह किया कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सही प्रकार से देखभाल करे ताकि सिरमौर और राजगढ़ क्षेत्र से घूमकर वापिस जाने वाले पर्यटक हमारे क्षेत्र की अच्छी और मीठी यादें लेकर जायें। उन्होंने कहा कि राजगढ़़ क्षेत्र उत्तर भारत में पीच वैली यानि आड़ू क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है और इस दृष्टि से इस होटल का नामकरण अत्यंत ही उपयुक्त है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने आज अपने राजगढ़ प्रवास के दौरान क्षेत्र के लोगों की जन समस्यायें सुनी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार निपटारा किया जाये ताकि आमजन की समस्या का समयबद्ध निपटारा किया जा सके।*राजगढ़ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों का रखेंगे ख्याल*‘‘पीच वैली होटल इन’’ के संचालक दीपक धीर ने विधानसभा उपाध्यक्ष का होटल के उदघाटन के लिए आभार जताया। प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, पूर्व मंत्री जी.आर. मुसाफिर नगर पंचायत अध्यक्षा ज्योति साहनी व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहै।.

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago