मुख्य समाचार

पार्किंग के ठेकेदार ने नैशनल हाइवे पर किया कब्जा -गौतम ठाकुर

कुल्लू :(पूजा ठाकुर /संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर ने नगर परिषद मनाली तथा भूतनाथ पार्किंग के ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्किंग से पैसे बनाने के चक्कर में पार्किंग के ठेकेदार ने चार फुट नैशनल हाइवे पर कब्जा कर रखा है,जिस की वजह से हजारों पैदल चलने वालों के लिए बिना फुटपाथ चलना मुश्किल हो गया है और आए दिन वाहन चालकों से नोंक झोंक होती रहती है। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने एनएचएआई के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन सालो से भी हाई-वे पर हुए क़ब्ज़े को नजरंदाज कर रहें हैं। नगर परिषद मनाली के कांग्रेस पार्षद जगदीश कुमार, पार्षद धर्मपाल रुडिगवा, पार्षद रानू देवी तथा कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, संतोष कुमार,गौकल चंद सहगल, रणवीर सागर ने कहा कि अगर प्रशासन,एनएचएआई,नगर परिषद मनाली ने पांच दिनों में अवैध रेलिंग को हाई-वे नहीं हटाया तो वह खुद ही कब्ज़ा हटा देंगे। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने कहा कि एनएचएआई के ढुलमुल रवैए के चलते भूतनाथ पार्किंग से एनएसी मार्किट की ओर ओवरहेड ब्रिज का भी निर्माण नहीं करने के चलते लोगों को हाइवे को पार करना लोगों के लिए एक चुनौती बन चुकी है। फोरलेन पर हजारों वाहनों के चलते न तो ट्रैफिक लाईटों की व्यवस्था है और नहीं ट्रैफिक पुलिस की सुचारु रूप से व्यवस्था है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago