मुख्य समाचार

शिमला : पटवारी और कानूनगो के मोबाइल नंबर होंगे सार्वजनिक – अनुपम कश्यप

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

 जिला में मानसून के चलते सूचना प्रणाली को मजबूती से स्थापित करने की दिशा में जिलाधीश अनुपम कश्यप ने सोमवार को सभी पटवारियों और कानूनगो के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किये जा रहे है।  जिलाधीश  अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। ऐसे में जिला के भीतर  सूचना प्रणाली प्रभावी तभी बनेगी जब संबंधित क्षेत्र में पटवारी, कानूनगो से तुरंत सही सूचना प्राप्त होगी। इसी कड़ी में जिले के सभी कानूनगो और पटवारियों के नंबर सार्वजनिक किए जायेंगे। ताकि लोग तुरंत सूचना दे सके। मानसून के चलते कई अप्रिय घटना होने के आसार रहते हैं।  लोगों को जान,माल को नुकसान पहुंचाने वाली सूचनाएं सही समय पर न मिलने के कारण राहत कार्यों को अमलीजामा पहनाने में कई दिक्कतें पेश आती है। उन्होंने कहा कि जिला के लोगों को कम से कम समय में प्राथमिक सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सभी पटवारी और कानूनगो के मोबाइल नंबर मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे और जिलाधीश शिमला की वेबसाइट व फेसबुक पेज पर अपलोड किए जाएंगे। वहीं उपमण्डलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के मोबाईल नंबर भी सार्वजनिक किए  जाएंगे।जिलाधीश अनुपम कश्यप ने आम जनता से भी अपील की है कि अपने अपने क्षेत्र के पटवारी कानूनगो का मोबाइल नंबर अपने आसपास के लोगों के साथ साझा करें और आपदा की स्थिति में तुरंत सूचना दें। उन्होंने कहा कि बरसात में स्वयं भी सतर्क रहें और अपने आसपास के लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक करें। जिलाधीश ने सभी उपमंडल अधिकारियों को आदेश दिया है कि अपने अपने क्षेत्र में ऐसे क्षेत्रों का ब्यौरा दें जहां पर बरसात के कारण खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही ऐसे कौन कौन से घर है जो बरसात के कारण खतरे की चपेट में है। वहीं उक्त क्षेत्रों और घरों के लिए अभी तक क्या क्या सुरक्षा कदम उठाए गए है। इन सब का ब्यौरा एकत्रित किया जा रहा है। जिलाधीश के आदेशानुसार सभी कानूनगो और पटवारियों को लोगों की फोन कॉल्स 24×7उठाने होंगे। क्योंकि मानसून के चलते कभी भी अप्रिय घटना पेश आ जाती है। ऐसे में सूचना प्रशासन के पास कई बार  बहुत ही देरी से पहुंचती है। फील्ड में तैनात पटवारी ये सुनिश्चित करेंगे कि शीघ्र अति शीघ्र सूचना आला अधिकारियों को दें।  जिलाधीश ने आदेश दिए है कि पटवारी कानूनगो अगर अपने स्टेशन से नदारद पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ तुरंत कारवाई अमल में लाई जाएगी। अगर कोई पटवारी या कानूनगो कार्यलाय के कार्य से संबधित स्टेशन छोड़ना चाहता है तो उसे अपने आला अधिकारी से पूर्व अनुमति लेनी होगी। पटवारी और कानूनगो लोगों की फोन कॉल्स नहीं सुनते है तो ऐसी स्थिति में लोग जिलाधीश से सीधे शिकायत कर सकते है। 

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

35 minutes ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

2 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

3 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

5 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

7 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

8 hours ago