मुख्य समाचार

राजकीय भाषायी अध्यापक संघ की जिला इकाई ने जताई आपत्ति

शिमला (विकास शर्मा /ब्यूरो चीफ),

उप शिक्षा निदेशक (प्रारम्भिक) शिमला के कार्यालय को सील करने पर राजकीय भाषायी अध्यापक संघ की जिला इकाई ने जताई आपत्ति।पांच दशक से चल रहा उप शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक कार्यालय आखिर क्यो किया सील।रेलवे बोर्ड की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग का कार्य हो रहा है बाधित।राजकीय भाषायी अध्यापक संघ की जिला शिमला ईकाई के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार महासचिव पूर्ण चंद शर्मा और जिला के तमाम अधिकारियों ने रेलवे विभाग द्वारा जिला उप शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक जिला शिमला के कार्यालय को सील करने पर रोष व्यक्त किया है।संघ ने इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए यह निर्णय भी लिया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर इस कार्यालय को नहीं खोला गया तो संघ की राज्य कार्यकारिणी के साथ मिलकर राज्य स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा।उधर संघ के संस्थापक नरेन्द्र कुमार शर्मा व जिला शिमला से संबंध रखने वाले संघ के राज्य महासचिव अर्जुन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया करने हुए इस एकतरफा कार्रवाई पर न्यायालय जाने की बात कही है।संघ के संस्थापक और महासचिव ने जारी संयुक्त वक्तव्य में यह कहा है कि इस संदर्भ में जल्द अधिवक्ता से बात कर न्यायिक लड़ाई को लड़ने की बात भी कही। पांच दशक से चल रहे इस कार्यालय को इस तरीके से एकतरफा कार्रवाई पर न्यायिक विकल्प पर विचार विमर्श करते हुए उप निदेशक व कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि संघ यथासंभव न्यायिक लड़ाई के लिए विभाग के साथ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

7 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

9 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

10 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

10 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago