नाहन (हेमंत चौहान),
उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि 14 जून को 8 वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग चिन्हित स्थलों पर फील्ड स्तर पर होने वाले अभ्यास में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला के पांच उप मंडलों में यह मौक अभ्यास आयोजित की जाएगी, अतः प्रस्तावित चिन्हित स्थानों में निम्न शामिल हैं, नाहन उपमंडल-औद्योगिक स्थल (मेजर्स रुचिरा पेपर्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड), काला अंब (CBRN-आधारित औद्योगिक आपदा), संगड़ाह उपमंडल- नागरिक अस्पताल केंद्र, संगडाह (प्रभावित क्षेत्र अस्पताल), पांवटा साहिब उप मंडल- नजदीक कच्ची ढाग- सिरमौरी ताल (फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन, बादल फटना-व सुरक्षित निकासी योजना आदि), कफोटा उपमंडल- गांव अंबोन में भूस्खलन/भू-धंसाव क्षेत्र/फ्लैश फ्लड स्थिति, पच्छाद उपमंडल- लाना-रोना (भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र)| सुमित खिमटा ने सभी जिला वासियों, हितधारकों एवं आमजन से आग्रह किया है कि 14 जून को होने वाली इस मॉक अभ्यास के दौरान न डरें न ही किसी भी तरह की हड़बड़ाहट उत्पन्न करें, यह केवल आपदा तैयारी की दृष्टि से किया जाने वाला मौक अभ्यास मात्र है। उन्होंने समस्त जिला वासियों से इस मौक अभ्यास के दौरान जिला एवं स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील भी की है, ताकि भविष्य में विभिन्न प्रकार की आपदाओं से जिला में सुरक्षित तरीके से निपटा जा सके और जान व माल का नुकसान भी कम हो।
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…
शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…