मुख्य समाचार

श्रीखंड के भीम तलाई में टेंट लगाने गए व्यक्ति की मौत

कुल्लू,(आशा डोगरा),

श्रीखंड यात्रा भारत में कठिनतम यात्रायाओं में शुमार है और अमरनाथ यात्रा से भी कठिन इस यात्रा को माना जाता है। 18 हज़ार फिट से अधिक उँचाई और लगभग 32 से 35 किलोमीटर की सीधी छड़ाई इस यात्रा के लिए तय करनी पड़ती है । ये यात्रा सावन महीने यानि जुलाई माह में आधिकारिक तौर पर शुरू होती है और कुल्लू जिला के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीखंड यात्रा के दौरान हर वर्ष कई श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है, लेकिन इस बार यात्रा से पूर्व ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। निरमंड खंड के अरसू के खजेडा गांव का निवासी गोपाल कृष्ण कैंपिंग साइट में साथियों के साथ कुछ दिन पूर्व काम करने गया था। टेंट लगाने गए एक व्यक्ति की भीम तलाई के पास मौत हो गई है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निरमंड अरसू के खजेडा निवासी गोपाल कृष्ण कैंपिंग साइट में साथियों के साथ कुछ दिन पूर्व काम करने गया था। उन्होंने बताया कि भीम तलाई के पास वह श्रीखंड यात्रा को लेकर टेंट लगाने का काम कर रहे थे। पिछले तीन-चार दिनों से गोपाल बीमार चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। और उनकी मौत हो गई। कैंप साइट से आकर गोपाल के भाई ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। उन्होंने कहा कि शव को लाने के लिए टीम रवाना हो गई है। बुधवार तक शव निरमंड अस्पताल लाया जाएगा। यहां पोस्टमोर्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई चोरी-छिपे अधिकारिक यात्रा से पूर्व श्रीखंड यात्रा करता पकड़ा गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि आधिकारिक तौर पर श्रीखंड यात्रा जुलाई माह में शुरू होगी, जिसकी आधिकारिक तिथि निर्धारित की जाएगी। उन्होंने टेंट मालिकों और पर्यटक गाइडों से भी अपील की है कि बाहरी लोगों को अभी श्रीखंड यात्रा को लेकर प्रोत्साहित न करें। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत तरीके से कोई भी श्रद्धालु यदि यात्रा करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

5 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

15 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago