अपराध /दुर्घटना

बुजुर्ग दम्पति को गौशाला में उतारा मौत के घाट

चंदपुर मर्डर के तीनो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की दो दिन पहले दराट से कई बार वार करके निर्मम हत्या कर दी गई। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने इस सारे मामले की जांच की और जानकारी देते हुए कहा कि चौकी नम्होल, खारषी  और बरमाणा थाना व बिलासपुर टीम के साथ पूरी प्लानिंग तैयार करके आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया है | डीएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि मौके पर पूछताछ के दौरान पता लगा कि बुजुर्ग दंपति जिसमें रुप लाल उम्र (72) कमला देवी (65) दोनों घर पर अकेले रहते थे। रविवार सुबह जब दूध देने के लिए नही आए तो ग्रामीण उनके घर गए लेकिन वहां न तो रूपलाल मिले और न ही उनकी पत्नी कमला देवी दिखाई दी। ग्रामीणों ने घर के साथ ही बनी गोशाला में जाकर देखा तो बुजुर्ग दंपत्ति खून से लथपथ मृत पड़े हुए थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी | फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने वालों ने ऐसा क्यों किया इसकी अभी पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है | इस मामले के बाद पूरे गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है और गाँव वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे है | आरोपियों में मनोज कुमार उर्फ मन्त्री, पुत्र कृष्ण चंद गाँव खारसी, सुमन कुमार पुत्र चमारु राम, गाँव बोहि बैरल व भूरा राम पुत्र छोटा राम, गाँव भोजपुर सुई सुराहड़ शामिल है | वहीं डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने गाँव वालों व परिवारजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी |

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

2 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

3 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

4 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

5 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

10 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

20 hours ago