14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल, जिलावासी न घबराए-सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि 14 जून को 8 वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग चिन्हित स्थलों पर फील्ड स्तर पर होने वाले अभ्यास में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला के पांच उप मंडलों में यह मौक अभ्यास आयोजित की जाएगी, अतः प्रस्तावित चिन्हित स्थानों में निम्न शामिल हैं :-नाहन उपमंडल-औद्योगिक स्थल (मेजर्स वीर्गो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड), काला अंब, संगड़ाह उपमंडल- नागरिक अस्पताल केंद्र, संगडाह, पांवटा साहिब उप मंडल- नजदीक कच्ची ढाग- सिरमौरी ताल (फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन, बादल फटना आदि), कफोटा उपमंडल- गांव अंबोन में भूस्खलन/भू-धंसाव क्षेत्र, पच्छाद उपमंडल- लाना-रोना (भूस्खलन क्षेत्र) | सुमित खिमटा ने सभी जिला वासियों, हितधारकों एवं आमजन से आग्रह किया है कि 14 जून को होने वाली इस मॉक अभ्यास के दौरान न डरें न ही किसी भी तरह की हड़बड़ाहट उत्पन्न करें, यह केवल आपदा तैयारी की दृष्टि से किया जाने वाला मौक अभ्यास मात्र है। उन्होंने समस्त जिला वासियों से इस मौक अभ्यास के दौरान जिला एवं स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील भी की है।

    Himachal Darpan

    Recent Posts

    KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

    ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

    14 minutes ago

    हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

    ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

    11 hours ago

    हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

    ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

    1 day ago

    बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

    ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

    1 day ago

    किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

    ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

    2 days ago

    सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

    ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

    2 days ago