11 जून दोपहर 12 बजे तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन
शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने हेतु कलाकारों के ऑडिशन 12 और 13 जून, 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक गेयटी थिएटर में आयोजित किये जायेंगे। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के आयोजन को लेकर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑडिशन में भाग लेने के लिए इच्छुक कलाकारों को ऑनलाइन माध्यम से https://forms.gle/9ytnWBAJuz1X5wCg8 से 11 जून दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने वाले हर एक प्रतिभागी को 100 रुपए ऑडिशन शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि ऑडिशन हेतु गायन, नृत्य, मंच संचालन, कॉमेडी या अन्य किसी श्रेणी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…
हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…