मुख्य समाचार

राजकीय महाविद्यालय सराहां में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ

महाविद्यालय की वेबसाइट gcsarahan.edu.in से करें आवेदन

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय सराहां में प्रवेश प्रक्रिया तीन जून से आरंभ हो चुकी है। बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी उच्च अध्ययन के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट gcsarahan.edu.in पर जाकर 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अत्यंत आसान है जिसे विद्यार्थी अपने मोबाइल से भी भर सकते हैं। पहली मेरिट आधारित सूची 16 जुलाई दोपहर 1 बजे सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी । 19 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी फ़ीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं ।दूसरी मैरिट सूची 20 जुलाई , 11 बजे सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी । विद्यार्थी उसी दिन शाम पाँच बजे तक अपनी फ़ीस जमा करवा दें। बी.ए/ बी.कॉम द्वितीय तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 6 जून से 15 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं । प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 22 जुलाई को ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा तथा 23 जुलाई से नियमित रूप से कक्षाएँ आरंभ हो जाएँगी । प्रवेश तथा महाविद्यालय से संबंधित विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्राचार्य डॉक्टर अनीता ठाकुर के निर्देशन में काउंसलिंग कमेटी का गठन किया गया है । विद्यार्थी 6 जून से 15 जून तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक व्यक्तिगत सम्पर्क कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

2 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

2 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

3 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

11 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago