मुख्य समाचार

आरओ और एसपी ने जांची मतगणना केंद्रों की तैयारियां, जांचे स्ट्रांग रूम

शिमला 02 जून – रिटर्निंग अधिकारी 04-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने आज यहाँ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला तथा राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली  में 04 जून 2024 को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। 

अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को मतगणना केंद्र पर सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पोर्टमोर स्कूल में शिमला संसदीय क्षेत्र के पोस्टल बैलट और ईटीपीबीएस की गिनती की जाएगी। इसके साथ ही पोर्टमोर स्कूल में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की भी गिनती की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मतगणना केंद्र पर बिजली, पानी और मतगणना कर्मियों के लिए अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतदान केंद्र तक पहुँचने के सभी मार्गों का भी निरीक्षण किया। संजीव कुमार गांधी ने मतगणना केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाये रखने व सुरक्षा संबंधी निर्देश जवानों को दिए।  इस दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी व निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

आरओ ने सामान्य पर्यवेक्षक के साथ तीन विधानसभा क्षेत्रों के जांचे दस्तावेज

रिटर्निंग अधिकारी 04-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव के साथ राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली में जिला शिमला के तीन विधानसभा क्षेत्रों के दस्तावेज की जांच की जिसमें शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र शामिल रहे। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आज की मतदान के पश्चात फार्म 17ए की जांच की गई। 

इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

14 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

15 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

15 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

17 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

17 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

17 hours ago