मुख्य समाचार

सराहां तालाब की दुर्दशा पर प्रशासन सख्त

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),
पच्छाद स्थित सरांहा का एतिहासीक जोहड़ सुख चुका है। स्थिति यह आ गई है कि तालाब में पानी न होने से भारी तादाद में मच्छलियां मर रही है। जिससे तालाब के आसपास बदबू फैल रही है। इससे यहां गंभीर बीमारी होने का भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। शहर के बीचों-बीच स्थित होने के कारण तालाब से होने वाली गन्द भारी संख्या में लोगों को प्रभावित कर सकती है। साथ ही में डीएवी स्कूल भी है। जिनसे बच्चों के स्वास्थय पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इन सब कारणों को देखते हुए सराहां प्रशासन अब सख्त हो गया है। एसडीएम सराहां डॉ संजीव धीमान के निर्देशानुसार तालाब से पानी ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कयोंकि ये तालाब स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख सिंचाई का साधन है। प्रशासन द्वारा सभी मोटरें हटाने के निर्देश दे दिए गए है। यदि कोई व्यक्ति मोटर लगाता है, तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

5 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

5 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

7 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

7 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

7 hours ago