मुख्य समाचार

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 37वां स्थापना दिवस

“हार्मोनी ऑफ द पाइन्स” बैंड ने अपनी प्रस्तुति से किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
24 मई 1988 में निर्मित एसजेवीएन, वर्त्तमान में अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक सुशील शर्मा के कुशल नेतृत्व में एसजेवीएन 566662.4 मेगावॉट के पोर्टफोलियो की कंपनी बन चुकी है और इन 36 वर्षोँ में एसजेवीएन ने वैश्विक स्तर पर अपना खूब नाम कमाया है और भविष्य में भी नित नए आयाम हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस यात्रा के दौरान कई उतार चढ़ाव आए पर निगम ने हमेशा इन कठिनाईयों से उभर कर विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बरकरार रखी । निगम की गौरवान्वित व देश की सबसे बड़ी परियोजना नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ 37वां स्थापना दिवस मनाया गया । नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में स्थापना दिवस का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड “हार्मोनी ऑफ द पाइन्स” ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। समस्त दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए परियोजना प्रमुख मनोज कुमार, उनकी धर्म पत्नी अनामिका कुमार, परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य अति विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति सादर उपस्थित रहें।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago