मुख्य समाचार

प्रियंका गांधी 29 को करेंगी चुनावी जनसभा : हरिकृष्ण हिमराल

राहुल गांधी 26 मई को ऊना और नाहन में करेंगे बड़ी रैलियां

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की प्रस्तावित जनसभाएं तय कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 25 मई को तो पार्टी महासचिव 29 व 30 को चुनावी जनसभाएं करेंगीं। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने दी। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पार्टी के सभी स्टार प्रचारक सभी जिलों में बड़ी चुनावी जनसभाएं करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी स्टार प्रचारक 27,28,29 व 30 मई को सभी जिलों में रैलियां करेंगे। स्टार प्रचारकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,प्रियंका गांधी,राहुल गांधी,शशिथरूर,सचिन पायलट समेत, प्रभारी राजीव शुक्ला,संगठन महासचिव वेणुगोपाल, आनंद शर्मा व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत सभी 40 नेता सभी संसदीय क्षेत्रों में बड़ी रैलियां करेंगे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली 25 मई को शिमला के रोहड़ू में प्रस्तावित है जबकि स्टार प्रचारक व महासचिव प्रियंका गांधी 27, 28 , 29 व 30 मई को मंडी,शिमला और सोलन में बड़ी रैलियां करेंगी। तो वहीं स्टार प्रचारक व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की 26 मई को ऊना व नाहन में चुनावी जनसभा प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी की शिमला के रोहड़ू व नेरवा में चुनावी रैली प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा अन्य स्टार प्रचारकों का शेड्यूल भी बनाया जा रहा है।

हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि चुनावी जनसभाओं के दौरान पार्टी के न्याय पत्र और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन- जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी के हिमाचल दौरे से पहले पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का हिमाचल में आने पर स्वागत है लेकिन जिस तरह का नकारात्मक रवैया उनका आपदा के समय हिमाचल के साथ रहा है। उस दौर को याद कर पीएम मोदी को जरूर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर हिमाचल को दूसरा घर बताने वाले मोदी जी ने आपदा के समय हिमाचल की जनता के साथ क्यों भेदभाव किया कल प्रदेश की जनता उनसे सवाल जरूर पूछेगी। उन्होंने कहा कि खजाना खाली होते हुए भी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों की दिन रात सहायता की और इसके अलावा 4500 करोड़ रुपए का आपदा राहत कोष भी बनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है कि जनता के हित के लिए किसने काम किया है और किसे सत्ता में रहना चाहिए किसे नहीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago