ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),
मां रेणुका की पावन स्थली में स्थित प्राकृतिक झील श्री रेणुका जी में पाई जाने वाली मछलियों के फीड से संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी और जिला उपायुक्त सिरमौर द्वारा किसी भी प्रकार का कृत्रिम पदार्थ आटा न्यूट्री चावल रस बिस्किट गेहूं की इत्यादि खिलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है | क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और झीलों की स्थिति के प्रतिकूल है |इसलिए झील के परिक्षेत्र में ऐसे पदार्थ को बेचना भी प्रतिबंधित किया गया | परंतु फिर भी यहां पर कुछ सैलानियों को मछलियों को रस खिलाते देखा जा रहा है। झील में पाए जाने वाली मछलियों के लिए उपयुक्त फीड की भी व्यवस्था की गई है, परंतु फिर भी कुछ दुकानदार और रेहडी वाले छोटे से मुनाफे के लिए मछलियों की सेहत और झील को प्रदूषित कर रहे हैं।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…