शिक्षा

भविष्य नेगी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की उत्तीर्ण

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पंजी के भविष्य नेगी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार की प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। वहीं, भविष्य नेगी ने इसी वर्ष सैनिक स्कूल तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण कर विद्यालय तथा गांव का नाम रोशन किया है। भविष्य नेगी के पिता विद्या चंद्र नेगी व माता नरयुम कुमारी ने अपने अपने बेटे के इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। बता दे कि भविष्य नेगी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में 100 अंक में से 93 अंक हासिल कर जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पांगी में हर वर्ष प्रवेश परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग दी जाती है और इसका परिणाम भी बेहतर रहता है। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पांगी के मुख्य शिक्षक हिशे कर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि भविष्य नेगी पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे है। उन्होंने कहा कि भविष्य ने गत वर्ष तीनों प्रवेश परीक्षाओं को पास कर विद्यालय सहित माता पिता व गांव का नाम रोशन किया है। वहीं, प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग देने वाले अध्यापक संत कुमार नेगी, मनोज कुमार नेगी भी खुशी जताई है और कहा है कि अब उन्होंने विद्यालय के बच्चे सहित जिला के सभी बच्चों जो कोचिंग करना चाहता है | उन्हें ऑनलाइन तथा ऑफलाइन के माध्यम से फ्री कोचिंग दी जाएगी। संत कुमार नेगी ने बताया कि भविष्य के साथ साथ महक भंडारी, प्रियांशु तथा आरभ ने भी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

10 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago