शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आईटीआई चौड़ा मैदान में स्टेट क्लीयरेंस सेंटर स्थापित किया गया है, जहां 22 मई, 2024 को 68 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान होगा। यह जानकारी आज यहां रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने इस संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक के दौरान स्टेट क्लीयरेंस सेंटर में की जाने वाली गतिविधि को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 68 विधानसभा क्षेत्रों के 4 श्रेणी के कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान स्टेट क्लीयरेंस सेंटर में 22 मई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग की उपस्थिति में होगा। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों में चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान, मतदान कर्मी, वीडियोग्राफर व अन्य कर्मचारी तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक व परिचालक शामिल रहेंगे।
अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को स्टेट क्लीयरेंस सेंटर में 22 मई के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कीर्ति चंदेल, जिला योजना अधिकारी डाॅ. अजय रत्न, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार किशोर ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…