मुख्य समाचार

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को किया जागरूक

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

21  मई लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन आयोग, शिमला द्वारा चलाये जा रहे ‘सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत 62-कसुम्पटी  विधानसभा क्षेत्र में आज मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे रा.व.मा.पा. मशोबरा  तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग के अध्यापकों, बच्चों व स्थानीय व्यापारियों तथा जनता को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी । 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उपस्थित जनसमूह को मतदान  करके भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूक किया। स्वीप टीम ने आसपास रहने वाले लोगों को मतदान के दिन 1 जून, 2024 को  अवश्य मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने का निवेदन किया। इस अवसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग के विद्यार्थियों  अंकित तथा सूर्यांश के द्वारा चुनाव जागरूकता की कविता भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारियों ने एकत्रित अध्यापको और स्थानीय जनता को मतदान से संबंधित शपथ भी दिलवाई। स्वीप टीम ने जनसमूह को मतदान जागरूकता के लिए चित्रकला, स्लोगन राइटिंग इत्यादि कार्यक्रम की जानकारी दी। स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदाता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अभियान में नोडल अधिकारी नीरज महाजन,बसंत राज शर्मा ,सुरेश दत्त के अलावा मास्टर ट्रेनर श्री चंद्रकांत और बूथ लेवल अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

2 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

13 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago