अपराध /दुर्घटना

धमून में खंडहर मकान के अन्दर शव बरामद

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

बीती रात करीब 7 बजे धमून में अशवनी सेठी के खंडहर मकान के अन्दर कोने में एक डेड बॉडी बरामद हुई | स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी गिरिपुल (यशवंत नगर) को दी, जिस पर पुलिस मौके पर रवाना हुई। मृतक की पहचान देवेन्द्र सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह आयु 47 वर्ष ग्राम नेई नेटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले 8 -10 दिनों से वह गांव से गायब था। मृतक के भाई, प्रेमपाल, नयन सिंह तथा साली राम ने मृतक की शिनाख्त की। मृतक की पत्नी इससे अलग करीब दो वर्षों से अपने मायके स्वां गांव में रह रही है। मृतक की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक कभी-कभी ही घर आता था। देवेन्द्र ध्याड़ी मजदूरी करता था तथा शराब बीड़ी तम्बाकू का आदि था। अक्सर वह सनोरा, गिरिपुल में ही कहीं पर रह जाता था और वह घर पैदल धमून के रास्ते ही आता था। मृतक का शव सड़ चुका था व शव पर कीड़े रेंग रहे थे। शव के पास 100 रुपये का नोट व इस्तेमाल किये हुये तम्बाकू के पैकेट, बीड़ी के रैपर व एक खाली आटे की थैली पाई गई। वहीं मृतक के शव को आज पोस्टमॉर्टम हेतू मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया है। पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

39 minutes ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 hour ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

2 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

3 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

3 hours ago