मुख्य समाचार

ग्रीष्मकालीन स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लगेंगे

नाहन (निशेष शर्मा, संवाददाता),

जिला सिरमौर के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच पांवटा साहिब और नाहन उपमंडल के स्कूलों के खुलने और बंद करने की समयसारिणी में बदलाव कर दिया है | इसे लेकर शिक्षा विभाग के साथ साथ एसडीएम नाहन और पांवटा साहिब ने आदेश जारी कर दिए हैं | मंगलवार से ग्रीष्मकालीन समय वाले स्कूल सुबह 9:00 बजे की जगह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:00 बजे छुट्टी होगी | आदेशों के अनुसार नाहन और पांवटा साहिब उपमंडल के स्कूलों में ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक वैध रहेंगे | इन आदेशों का अनुपालन उपनिदेशक उच्च शिक्षा और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा | किसी भी व्यक्ति या अधिकारी द्वारा जारी आदेश का पालन करने में बाधा डालने या प्रतिरोध करने पर कानून के उचित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी |

बता दें कि उपमंडल नाहन में कुछेक स्कूल ऐसे भी हैं, जहां निचले क्षेत्रों के मुकाबले उतनी गर्मी नहीं पड़ती. उन स्कूलों के समय में बदलाव करना या ना करना स्कूल प्रबंधन पर छोड़ा गया है | एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा और नाहन के एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि जिले के विभिन्न भागों में असामान्य रूप से गर्म हीट वेव के रूप में जानी जाने वाली स्थितियां देखी गई हैं | साथ ही मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में हीट वेव की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है | उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उपमंडल पांवटा साहिब भी तीव्र हीट वेव की चपेट में है और इस उपमंडल के क्षेत्राधिकार में भीषण गर्मी के कारण तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस तक की अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है |

उन्होंने कहा कि प्रतिकूल और कठोर गर्म मौसम की स्थिति के कारण क्षेत्र के छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है| दोपहर के समय स्कूल खुले रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों पर हीट स्ट्रोक का प्रभाव अधिक पड़ता है | उन्होंने विद्यालयों को सलाह दी कि वे इस अवधि के दौरान खुली हवा में कोई भी गतिविधि न करें और बच्चों को पीने का उचित पानी उपलब्ध करवाएं |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

9 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago