अपराध /दुर्घटना

सेर जगास में गौशाला में लगी आग, 4 पशु जिंदा जले

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

गर्मी चरम पर होते ही हिमाचल प्रदेश के जंगल दहक रहे हैं | पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में बहुत सी आगजनी की घटनाएं देखने को मिली, जिससे वन क्षेत्र का बहुत नुकसान हुआ है | वहीं इस आग से पशु, पक्षी और पेड़ पौधों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है | बीते कुछ दिनों में देखा गया है कि प्रदेश के शिमला व सोलन जिला में अत्यधिक जंगल जले हैं | इसके अलावा जिला सिरमौर में भी आगजनी की घटनाए आए दिन देखने को मिल रही है | ऐसा ही दृश्य जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत सेर जगास में देखने को मिला | यहाँ पर बीते कल जंगल में फैली आग ने इतना भयंकर रूप धरण कर लिया, जिससे चीड़ के पेड़ व अन्य पौधों व जंगली जानवरों को तो नुकसान हुआ ही साथ ही एक व्यक्ति की गौशाला भी जल गई | आपको बता दें कि सेर जगास के जंगल में लगी आग की चपेट में एक गौशाला आ गई, जिससे काफी नुकसान हुआ | जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र सिंह पुत्र ख़यालु राम ग्राम सेर जगास के गौशाला में आग लग गई। जिसमें 3 गाय व 1 बछड़ा जिंदा जल गए। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देवेन्द्र सिंह का करीब एक लाख रुपये नुकसान आंका। इसके अतिरिक्त इसी पंचायत के टिक्करी ग्राम के सुनील कुमार पुत्र कल्याण सिंह की गौशाला, आटा चक्की, एक शेड भी आग की भेंट चढ़ गया । गौशाला में लगी आग में उसका एक बेल भी जल गया। वहीं प्रशासन द्वारा उसका नुकसान करीब एक लाख बीस हजार रुपये आंका गया है। वहीं जंगल में गली ये आग अभी भी धक रही है, वन विभाग, पुलिस विभाग व स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

8 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago