मुख्य समाचार

नाथपा झाकड़ी परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

विद्युत मंत्रालय भारत सरकार तथा निगम मुख्यालय शिमला के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष 16 से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जाता है। इसके अंतर्गत सीएसआर विभाग द्वारा परियोजना प्रभावित पंचायतों, स्वास्थ्य केन्द्रों तथा स्कूलों मे जागरूकता कैंप, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट जैसी विभिन गतिविधियों का आयोजन किया जाता है | इस वर्ष भी सीएसआर विभाग द्वारा विभिन्न सामग्रि जैसे कूड़ादान, सैनिटरी नैपकिन, पुराना इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, पुराना फर्नीचर का वितरण परियोजना प्रभावित पंचायतों तथा स्कूलों मे किया जायेगा | इसके साथ ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसजेवीएन कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया जायेगा |
गौरतलब है कि एसजेवीएन को विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छता कार्यों के लिए 3 बार प्रथम तथा 1 बार द्वितीय पुरस्कार दिया जा चुका है।

इसी कड़ी मे स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत आज दिनांक 16 मई को मनोज कुमार, परियोजना प्रमुख, नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा कार्यालय परिसर में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षुओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी और कहा कि आप सब स्वयं से शुरू कर इस स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर आसपास एवं समाज के बीच परिलक्षित करवाना है, तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी । स्वच्छता के प्रति समर्पित भाव से हमहे कार्य करने होंगे और अपने घर परिवार के साथ कार्यालय परिसर को भी स्वच्छ रखना चाहिए । सभी विभागाध्यक्ष भी इस मौके पर मौजूद रहे । इस गतिविधि में लगभग 100 अधिकारीयों तथा कर्मचारियों की भागीदारी रही ।

Himachal Darpan

Recent Posts

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

28 minutes ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

14 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

14 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

15 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

15 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

17 hours ago