राजनीति

नरेंद्र मोदी की अगवाई में विकसित भारत का सपना होगा सरकार : निहाल रपटा

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश भाजपा की जिला सिरमौर जनजाति मोर्चा इकाई के महामंत्री निहाल रपटा ने कहा कि भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश भर में 400 लोकसभा सीटें जीतकर “अबकी बार 400 पार” के नारे को सार्थक करेगी । देश में पिछले 10 वर्षों के मोदी सरकार को निहाल रपटा ने स्वर्णिम युग की संज्ञा दी। निहाल निपटा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग का समान रूप से विकास करवाया है। पिछले 10 वर्षों में गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने के लिए मोदी सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, इसका फायदा लोगों को स्पष्ट रूप से मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इन योजनाओं में किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना, बेघर लोगों के लिए पीएम आवास ग्रामीण व अर्बन योजना, आम लोगों को महंगे इलाज से बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना, देश की महिलाओं को जिंदगी में बदलाव लाने वाली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ,2023 में कामगारों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, देश की हर बेटी सामाजिक व आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो इसके लिए जनवरी 2015 में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत सुकन्या योजना की शुरुआत की गई, ताकि आर्थिक संपन्नता ना होने के कारण जो परिवार अपनी बेटियों को नहीं पढ़ा सकते इस योजना में निवेश कर बेटी की पढ़ाई से लेकर उसकी शादी तक के खर्चे के पैसे आसानी से जमा कर सकें और सबसे बड़ी बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना शुरू की ताकि हर भारतीय की आर्थिकी सुदृढ़ हो वह जीवन अच्छा व्यतीत कर सके। यह मोदी जी की दूरदर्शिता ही है जिससे देश का हर नागरिक चाहे देश में है या विदेश में है गर्व से सर उठाकर जी रहा है और पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है ।निहाल ने विश्वास जिताया की हिमाचल प्रदेश की प्रबुद्ध जनता चुनावों में लोकसभा की चारों सीटें एवं 6 विधानसभा उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताकर मोदी सरकार को सुदृढ़ करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago