मुख्य समाचार

सेक्टर अधिकारियों के लिए ईवीएम प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल),
सहायक निर्वाचन अधिकारी व एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त 14 सेक्टरों से संबंधित सेक्टर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में किया गया। इस दौरान उपस्थित सैक्टर अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में सभी सैक्टर अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित हैंड बुक भी उपलब्ध करवाई गई तथा विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि सैक्टर अधिकारी अपने सैक्टर में पीआरओ व सहायक रिटर्निंग अधिकारी के बीच में एक कडी के रूप में कार्य करते हैं तथा मतदान के दिन उनका कार्य और भी अधिक संवेदनशील हो जाता हैं।
उन्होंने कहा कि ईवीएम से संबंधित प्रशिक्षण बारे सभी अधिकारी ध्यान दें तथा दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पड़े ताकि चुनाव में किसी भी अवांछित परिस्थिति का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर सभी अधिकारियों को पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम की भी विस्तृत जानकारी भी दी गई। बैठक में सैक्टर अधिकारी मीत कुमार, हरमिंदर चौणा , करतार सिंह, अशीष शर्मा, संतोष कुमार, विवेक चंदेल, राजेश कुमार, नाएव तहसीलदार इलेक्शन सुनील कुमार शर्मा, कार्यवाहक इलेक्शन कानूनगो रतन चंद और ईवीएम नोडल अधिकारी गोपाल चौहान सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

बाबा बालक नाथ की कृपा का चमत्कार: मन्नत पूरी, 3 साल के मासूम की लौटी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…

7 hours ago

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

11 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

13 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

14 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

16 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

18 hours ago