मुख्य समाचार

सोलन : सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 536 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

सोलन दिनांक 25.04.2024-लोकसभा चुनाव-2024 के सुचारू संचालन व मतदान प्रक्रिया को सुलभ बनाने के दृष्टिगत 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कर्मियों की पहली रिहर्सल आज डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के एल.एस. नेगी सभागार में आयोजित की गई। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल ने की। डॉ. पूनम बंसल ने इस अवसर पर उपस्थित पीठासीन अधिकारियों (पी.आर.ओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (ए.पी.आर.ओ) को मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) के सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को रिहर्सल के दौरान सिखाई गई प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार (निर्वाचन) दीवान सिंह ठाकुर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उपस्थित मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, ई.वी.एम संचालन और मतदान कर्मियों के दायित्वों व कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में तहसीलदार (निर्वाचन) ऊषा चौहान, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित कुल 536 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago