मुख्य समाचार

सेराज में जयराम ठाकुर ने कंगना के लिए मांगा वोट

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में विकास की एकमात्र गारंटी नरेन्द्र मोदी हैं। केंद्र में दस सालों में उन्होंने जो किया है वह आज तक नहीं हुआ। विकास की गति आगे भी और तेज हो इसके लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का ज़िम्मा देशवासियों ने उठाया है। इस बार देश के कोने-कोने से चार सौ पार की आवाज़ आ रही है। हिमाचल ने भी इसी आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर अबकी बार चार की चार के संकल्प से आपसे बढ़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने सिराज विधान सभा क्षेत्र के जनसंपर्क अभियान के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए भारी से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ सेराज मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नारी, युवा, किसान और गरीब ही नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता हैं। अतःइन सभी के विकास के लिए नरेंद्र मोदी सदैव प्रतिबद्ध हैं। देश को विकसित और आत्म निर्भर बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है और उसके लिए ही अपना संकल्प पत्र लेकर आई है। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने, किसानों के लिए कृषि के क्षेत्रों में सुधार से लेकर आय दुगुना करने और नई तकनीकी के साथ उत्पादों को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की योजनाएं किसानों के जीवन को बदल देंगी। पीएम सूर्य घर योजना एक करोड़ घरों को बिजली बिल फ्री घर के साथ साथ फ्री ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन में बदल देगी। भारत आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक, फार्मा, फ़ूड और इंफ़्रास्ट्रूक्चर के हब के रूप में स्थापित करेगा। जो भारत को विकसित बनाने के लिए आवश्यक है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

1 day ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

2 days ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

2 days ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

2 days ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

2 days ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

3 days ago