राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्रा) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप-निदेशक, उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ. जगदीश नेगी ने उपस्थित अभिभावकों व छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर संस्थान की मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) नोडल अधिकारी रजनी द्वारा एक-एक वोट के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर द्वारा विद्यार्थियों को निर्वाचन विभाग का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। स्वीप नोडल अधिकारी हेमेंद्र दत्त शर्मा ने छात्राओं को उनके घर पर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को वोट बनाने के लिए जागरूक करने तथा प्रथम जून, 2024 को घर के प्रत्येक मतदाता सदस्य द्वारा मतदान करने के लिए उन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने बारे वादा लिया। इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम द्वारा भी छात्राओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के एसएमसी अध्यक्ष, स्टाफ सदस्य व लगभग 300 छात्राएं उपस्थित थीं।
ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…